विद्या बालन ने राजकुमार हीरानी की ‘3 इडियट्स’ फिल्म में संक्षिप्त भूमिका निभाने के लिए हामी भर दी है। कुछ समय पहले इस तरह की भूमिकाएं करने से इंकार कर चुकी विद्या ने यह कदम सिर्फ दोस्ती की खातिर उठाया है।
विद्या बालन ने राजकुमार हीरानी की फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में काम किया था, जो जबरदस्त हिट रही। इसके बाद उनकी दोस्ती परवान चढ़ती गई। अब इसी दोस्ती की खातिर वह राजकुमार हीरानी की नई फिल्म ‘3 इडियट्स’ में संक्षिप्त भूमिका करने के लिए तैयार हो गई हैं।
कहने को तो यह संक्षिप्त भूमिका है, लेकिन फिल्म की कहानी के लिहाज से इसकी महती भूमिका है। गौरतलब है कि पहले कहा जा रहा था कि विद्या इस तरह की भूमिकाएं नहीं करेंगी, लेकिन अब जब उनके खास दोस्त यह रोल ऑफर कर रहे हैं, तो फिर ना करने की कोई गुंजाइश ही नहीं है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका आमिर खान और करीना कपूर निभा रहे हैं।