पोंटिंग की कप्तानी असरकारक नहीं : थामसन
एजेंसी Friday, July 03, 2009 12:23 [IST]  

लंदन. एशेज सीरीज शुरू होने से पहले आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेफ थामसन ने रिकी पों¨टग की कप्तानी की आलोचना करते हुए कहा है कि उनकी नजर में इस आस्ट्रेलियाई कप्तान की नेतृत्व क्षमता असरकारक नहीं है।

उन्होंने समाचार पत्न द टेलीग्राफ से बातचीत में कहा कि आस्ट्रेलिया एशेज सीरीज तो जीत सकता है लेकिन स्टीव वा से कप्तानी का दायित्व ग्रहण करने के बाद से पोंटिंग की कप्तानी में कोई सुधार नहीं आया है। 2004 एशेज सीरीज से लेकर इस एशेज सीरीज तक उनकी कप्तानी में कहीं भी सुधार नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि पोंटिंग एक असाधारण कोटि के बल्लेबाज हैं लेकिन टीम का नेतृत्व करना एक अलग गुण है जिसमें पो¨टग उतने माहिर नहीं है जितना कि एक कप्तान को होना चाहिए। खराब गेंदबाजी के बावजूद नाथन होरित्ज को टीम में बनाए रखना कोई अच्छी कप्तानी का उदाहरण नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि होरित्ज से ज्यादा विकेट तो टीम के कामचलाऊ स्पिन गेंदबाज माइकल क्लार्क और साइमन कैटिच ले सकते हैं। उन्होंने इंग्लिश कप्तान एंड्रयू स्ट्रास को एक बेहतर कप्तान बताया।

थामसन ने कहा कि लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रि केट न खेल पाने के कारण ब्रेट ली को एशेज के पहले टेस्ट में अंतिम एकादश में स्थान मिलना मुश्किल है। उन्होंने मिशेल जानसन की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छी गेंदबाजी करने के साथ साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: