कैटरीना को एक घर की तलाश है। इसके लिए वह बड़ी से बड़ी रकम देने को भी तैयार है। पर उसे लगता है कि मेरा नाम आते ही उस घर की कीमत रातों-रात बढ़ जाती है। फिर घर खरीदने की बात बिगड़ जाती है। इसके अलावा उसने अपनी नई नौकरानी की भी छुट्टी कर दी है।
कैटरीना को नए घर की जरूरत इसलिए आन पड़ी, क्योंकि अभी वह जहां पिछले चार वर्षो से रह रही है, वहां की सुरक्षा व्यवस्था सघन नहीं है। क्योंकि कुछ दिनों पहले एक अनजाना शख्स उसके दरवाजे तक पहुंच गया था। मुंबई में अकेली रहने वाली युवतियों को जिस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ठीक उसी परेशानी से कैटरीना भी गुजर रही है।
वैसे तो कैटरीना का मानना है कि मैं आजाद खयाल की हूं। परिस्थितियों से निपटना मुझे आता है। विदेश में रहने के कारण मैंने विपरीत परिस्थितियों में भी कैसे रहा जा सकता है, यह मुझे आता है। कांक्रीट के इस जंगल में अपनी राह चुनना मुझे खूब आता है। पर जब कोई अनजाना आपके द्वारा तक पहुंच जाए, तो कुछ सोचने के लिए विवश होना ही पड़ता है।
नया घर खोजना कैटरीना के लिए आसान नहीं लगता, एक तो उसे ऐसी बिल्डिंग में घर चाहिए, जहां की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त हो। मैंने कई घर देखे, परंतु जैसे ही सामने वाले को पता चलता है कि किसी सेलिब्रिटी को घर चाहिए, उस घर की कीमत रातों-रात बढ़ जाती है।
दूसरी ओर कैटरीना भी आम नागरिकों जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वह समस्या है नौकरानी की। आजकल ईमानदार नौकरानी मिलती ही कहां है? कैटरीना के पास शुरू से ही एक नौकरानी है, जिस पर वह बहुत ही विश्वास करती है। इसके बाद उसने एक और नौकरानी रख ली।
अब दोनों नौकरानी में विवाद होने लगा। फिर क्या था, न चाहते हुए भी कैटरीना ने नई नौकरानी की छुट्टी कर दी। कुछ भी कहो, कैटरीना का ध्यान अभी पूरी तरह से अपने लिए नए घर की खोज में लगा है।