भोपाल. शुक्रवार को पेश हुए रेल बजट में इस बार भोपाल सहित मध्यप्रदेश के लिए भी कई सौगाते हैं। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने हबीबगंज व भोपाल स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की बात कही है। इसके अलावा भोपाल-लखनऊ इंटरसिटी और भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी ट्रनों को चलाने की भी बात कही है।
हालांकि पूर्व रेल मंत्री लालू यादल ने भी कुछ माह पूर्व पेश किए गए बजट में इन दोनों ट्रेनों को चलाने की बात कही थी।