लंदन. आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वान के अचानक क्रिकेट के सभी स्वरूपों से संन्यास लेने से अचंभित हैं। रिकी पोंटिंग ने समाचार पत्न द मिरर से बातचीत में कहा कि वान के अचानक क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर से वह अचंभित हैं।
वान में अभी कुछ क्रिकेट बची थी और उन्हें आशा थी कि एशेज के लिए टीम में उन्हें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा मैं दो माह पहले तक सोच रहा था कि एशेज के पहले टेस्ट के लिए घोषित टीम में उनका नाम होगा। लेकिन अचानक वान के संन्यास लेने की खबर सुनकर मुझे आश्चर्य हुआ।
इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड से अनुबंधित खिलाड़ियों में होने के कारण मुझे लगता था कि वह एशेज के लिए टीम में वापसी का प्रयास कर सकते थे लेकिन संन्यास लेने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। पोंटिंग ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में वान अदभुत किस्म के बल्लेबाज थे और उनकी कप्तानी का तरीका भी अलग था।
एक खिलाड़ी के रूप में वान काफी सफल रहे थे और ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली थी उन्होंने कहा एक कप्तान के तौर पर वह बेमिसाल थे। उनकी कप्तानी की विपक्षी टीम भी तारीफ करती थी। साथ ही पोंटिंग ने उनको क्रिकेट के बाद की ¨जदगी के लिए भी ढेरों शुभकामनाएं दी।