सेंटलूसिया. भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए तीसरे वनडे में बारिश ने आखिर अपना कमाल दिखा ही दिया और जीत वेस्टइंडीज के हाथों से छीन कर भारत की झोली में डाल दिया। डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार भारत को 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट से विजयी घोषित किया गया। भारत के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। इससे पहले भारत ने ठोस शुरुआत की और सलामी बल्लेबाजी जोड़ी गौतम गंभीर व दिनेश कार्तिक ने स्कोर 84 रन तक पहुचा दिया। भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। डकवर्थ लुइस नियम के कारण भारत को जीत के लिए 27 ओवरों में 194 रनों का लक्ष्य मिला।
भारत का स्कोर कार्ड
5 ओवर के बाद स्कोर 36/0
10 ओवर के बाद स्कोर 69/0
15 ओवर के बाद स्कोर 108/1
20 ओवर के बाद स्कोर 143/3
21.5 ओवर के बाद स्कोर 159/4
इससे पहले वेस्टइंडीज ने वष्र से बाधित मैच में 27 बोवर में 185 रन बनाए। रामनरेश सरवन ने सर्वाधिक 62 रन बनाए और टीम में वापसी करने वाले आशीष नेहरा ने 3 विकेट झटके। वर्षा से बाधित हुए इस मैच को 27 ओवरों का कर दिया गया है। अंतिम समाचार मिलने तक वेस्टइंडीज ने 27 ओवर में 7 विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं। आज के मैच के लिए टीम इंडिया में ईशांत शर्मा की वापसी हुई। गौरतलब है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे ईशांत को दूसरे मैच में बाहर बैठाया गया था।
वेस्टइंडीज का स्कोर कार्ड
5 ओवर के बाद स्कोर 37/1
10 ओवर के बाद स्कोर 66/1
15 ओवर के बाद स्कोर 89/2
20 ओवर के बाद स्कोर 131/3
25 ओवर के बाद स्कोर 169/4
27 ओवर के बाद स्कोर 185/7