दीपिका को अफसोस है...
एजेंसी. Friday, July 03, 2009 19:27 [IST]  

ranbir deepika दीपिका पादुकोण के साथ अब तक सब-कुछ ठीक चल रहा है। उसकी फिल्में हिट हो रही हैं, उसके काम की प्रशंसा हुई है। इन दिनों उसके पास अच्छे बैनरों की फिल्में हैं। इसके बाद भी दीपिका को केवल एक ही बात का अफसोस है कि उसने रणबीर से अपने प्यार का इजहार क्यों किया। वह कहती हैं कि मेरे ¨बदासपन का गलत फायदा उठाया गया।

दीपिका कहती हैं कि मैंने और रणबीर ने अपने संबंधों की शुरुआत की, तभी हमने तय कर लिया था कि इस पर हम कुछ भी नहीं छिपाएंगे। अगर हमने ऐसा नहीं किया, तो मीडिया में हमारे पल-पल की जानकारी आएगी। हम मिले, हाथ पकड़ा, प्यार किया, चुंबन किया आदि जानकारियां सब मजे से पढ़ेेंगे। दूसरी ओर हमारे संबंध स्पष्ट थे, इसलिए हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी न था। मुझे लगा कि हमारे इकरार से लोग हमें सम्मान देंगे। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ और इसी का मुझे अफसोस है।

दीपिका कहती है कि बॉलीवुड बैकग्राउंड न होने के बाद भी यहां मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। फिर भी अपने काम से मैंने असाधारण प्रगति की है। अपने कैरियर और जीवन से पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद भी हमारे प्यार को गलत तरीके से पेश किया गया, इसी बात का मुझे दु:ख है।

अपना अफसोस जाहिर करते हुए दीपिका कहती हैं कि हम दोनों ही सभ्रांत परिवार से हैं। जो लोग छिपकर हमारी तस्वीरें लेते हैं, उनके भी परिवार होंगे, भाई-बहन होंगे, गर्लफ्रेंड भी होंगी। हम दोनों ने ही अपनी दोस्ती के बारे में बाहर कुछ भी कहना बंद कर दिया है।

इसके बाद भी लोग यही समझते हैं कि हम साथ-साथ हैं, इसलिए वे हमारी फिल्में देखने नहीं जाते। मुझे यह समझ में नहीं आता कि जब हमने अपने प्यार का इजहार कर ही लिया है, तो फिर मीडिया हमारे निजी जीवन में आखिर क्यों खलल डाल रहा है?

अंत में दीपिका कहती है कि हम अपनी फिल्म में लेने के लिए ऑफर रोज ही हमारे पास आ रहे हैं, पर हम सही समय की राह देख रहे हैं। यदि हम दोनों एक फिल्म में काम कर रहे हैं, तो उसकी स्क्रिप्ट भी खास होनी चाहिए।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: