National
जब बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री
एजेंसी Friday, July 03, 2009 23:12 [IST]  

तिरुअनंतपुरम. केरल के मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन और उनके कुछ मंत्री शुक्रवार सुबह तब बाल-बाल बच गए, जब उन्हें ले जा रहे विमान ने बीच आकाश में एक इंजन फेल हो जाने के बाद नागपुर हवाईअड्डे पर इमर्ज्ेसी लैंडिंग करनी पड़ी। कोच्चि से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या आईसी 466 में अन्य यात्रियों के साथ केरल के गृहमंत्री के. बालकृष्णन और जल संसाधन मंत्री एनके प्रेमचंद्रन भी सवार थे।

प्रेमचंद्रन ने बताया, ‘विमान के पिछले हिस्से में जोरदार आवाज हुई थी और विमान अपने रास्ते से भटक गया था। इसके बाद इंजन का शोर भी कम हो गया था।’ उन्होंने बताया, ‘पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी आने की घोषणा की थी। इसके बाद पायलट और उसकी टीम ने नागपुर हवाईअड्डे पर विमान की इमर्ज्ेसी लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद हमें बताया गया कि विमान का एक इंजन फेल हो गया था।’ उनके मुताबिक, बाद में सभी यात्रियों को एक अन्य विमान से दिल्ली भेजा गया।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: