मुंबई. नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में ऑर्थर रोड जेल में बंद अभिनेता शाइनी आहूजा की जमानत अर्जी पर सुनवाई 7 जुलाई तक टल गई है।
शुक्रवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान शाइनी के वकील श्रीकांत शिवड़े ने सरकारी वकील के आरोपों का जवाब देने और पुलिस की जांच रिपोर्ट के अध्ययन के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी।
शाइनी ने इस बात से फिर इंकार किया है कि उसने अपनी नौकरानी के साथ बलात्कार किया है। शाहनी ने कहा कि जो भी हुआ, उसकी मर्जी से ही हुआ है।
इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 7 जुलाई तय कर दी। शाइनी 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।