लंदन. पूरी जिंदगी शाही अंदाज में गुजारी तो क्या मौत भी शाही नहीं होनी चाहिए थी। बिलकुल होनी चाहिए। इसलिए तो माइकल जैक्सन की अंतिम इच्छा थी कि उसे ठीक वैसे ही ताबूत में दफनाया जाए जिस तरह के ताबूत में एक दिन उसने अपने एक साथी को विदाई दी थी। और अब ठीक उसी तरह की एक कफन में उनकी विदाई होगी। यहां बात हो रही है उस इंसान की जिसने दुनिया को अपनी अदाओं का दीवाना बना दिया था।
जी हां, बिल्कुल सही समझ रहे हैं आप, यहां बात पॉप के बादशाह माइकल जैक्सन की बात हो रही है। उनकी अंतिम विदाई को महानतम समारोह बनाने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में उनको दफनाने के लिए जिस ताबूत का उपयोग किया जा रहा है उसकी कीमत करीब पच्चीस हजार डॉलर है। इस ताबूत की खासियत यह है कि यह ठोस तांबे का बना है और उस पर सोने की एक परत चढ़ाई गई है। इसे बनाने वाली कंपनी है अमेरिका की बास्टविले कास्केट कंपनी।
कंपनी को दिए गए ऑर्डर के मुताबिक कंपनी को ठीक वैसा ही ताबूत बनाना है जिस तरह का ताबूत जेम्स ब्राउन की अंतिम विदाई के वक्त बनाया गया था। जैक्सन की अंतिम विदाई की तैयारी लॉस एंजिल्स के बास्केटबॉल स्टेडियम द स्टेपल सेन्टर में होगी। यह वही जगह है जहां जैक्सन अपने जीवन का अंतिम लाइव परफॉरमेंस देने वाले थे और उसके लिए इसी जगह रिहर्सल कर रहे थे। माइकल के अंतिम विदाई को यादगार और अलग बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत उनके परिवार ने निर्णय किया है कि सेन्टर की क्षमता बीस हजार लोगों की है और वे ग्यारह हजार टिकट आम बादमी के लिए निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
संबंधित खबरें
* मुस्लिम रीति से दफनाया जाएगा जैक्सन को
* जैक्सन के बच्चों का ‘पिता’ कौन?
* जैक्सन की वसीयत में मां, बच्चों के नाम संपत्ति
* जैक्सन के शरीर पर थे हजारों छेद, पेट में दवाएं
* और गहराता जा रहा है जैक्सन की मौत पर रहस्य
* रहस्य में घिरा रहा माइकल जैक्सन का व्यक्तित्व
* जैक्सन का यादगार भारत दौरा
* जैक्सन का शव परिवार को सौंपा गया
* .... तो क्या मॉरफीन के कारण हुई जैक्सन की मौत ?