इंदौर. खजराना गणोश मंदिर में अब किसी भी प्रकार का आया दान करमुक्त होगा। कलेक्टर और मंदिर प्रबंधन समिति के राकेश श्रीवास्तव और प्रशासक गौतमसिंह द्वारा इसके लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। सिद्धि विनायक भक्त मंडल के संयोजक अरविंद बागड़ी, प्रकाश दुबे, चतुभरुज पाटीदार ने बताया आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के अंतर्गत मंदिर में आया दान करमुक्त होगा।