Jaipur
विकास के लिए जेडीए लेगा गूगल अर्थ की मदद
Bhaskar Correspondent Saturday, July 04, 2009 05:41 [IST]  

जयपुर. इससे सेटेलाइट इमेजेज प्राप्त करने के लिए शीघ्र ही लाइसेंस लेने की तैयारी है।

जेडीए आयुक्त सुधांश पंत ने बताया कि हाल ही रीजन में शामिल हुए 247 गांवों के बाद जेडीए के अधिकार क्षेत्र में 725 गांव हो गए हैं। रीजन का कुल क्षेत्रफल तीन हजार वर्ग किलोमीटर हो गया है। ऐसे में विकास की नई संभावनाएं तलाशने के लिए आधुनिक तकनीक के प्रयोग की जरूरत होगी। गूगल अर्थ के माध्यम से भवनों, बहुमंजिला इमारतों, सड़कों, ड्रेनेज व्यवस्था आदि के लिए जानकारी सेटेलाइट इमेज के माध्यम से प्राप्त की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गूगल अर्थ के प्रयोग से जहां विकास से जुड़े अनेक पहलुओं की जानकारी मिल सकेगी वहीं जेडीए रीजन में होने वाले अतिक्रमणों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही भी संभव हो सकेगी। जेडीए रीजन में जमीनों के महत्वपूर्ण चक ढूंढने में भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस संबंध में गूगल अर्थ का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: