Jaipur
जयपुर, अजमेर वर्ल्ड क्लास स्टेशन
Bhaskar Correspondent Saturday, July 04, 2009 05:48 [IST]  

budgetजयपुर. रेलमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पहले रेल बजट में राजस्थान को नौ नई रेलगाड़ियों का तोहफा दिया है। नई लाइन बनाने के काम में राजस्थान के लिए रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर रेल लाइन की घोषणा को ऐतिहासिक माना जा रहा है। इससे आजादी के बाद पहली बार इस आदिवासी क्षेत्र को रेल नेटवर्क से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा राज्य में तीन ट्रेनों का विस्तार हुआ और दो के फेरे बढ़ाए गए हैं। देश में जिन 50 स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त स्टेशन बनाने का फैसला हुआ है। उनमें जयपुर और अजमेर शामिल है। हालांकि जयपुर के बारे में पूर्व रेलमंत्री लालू यादव भी बजट घोषणा कर चुके थे। उन्होंने एक समारोह में अजमेर को भी वर्ल्डक्लास स्टेशन बनाने की घोषणा की थी। ममता ने जयपुर को दोहराया, जबकि अजमेर बजटीय जामा पहनाया।

श्रीगंगानगर-दिल्ली-नांदेड़ सुपरफास्ट (साप्ताहिक)

फायदा : सिख नांदेड साहेब जाने के लिए जयपुर, अमृतसर या दिल्ली की लंबी दूरी तय करते थे। अब सीधे नांदेड़ जा सकेंगे।

दिल्ली-सादुलपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन)

फायदा : बीकानेर, चूरू, रतनगढ़, भादरा, सीकर और झुंझुनूं के यात्रियों को सुविधा। जल्द ही यह ट्रेक ब्रॉडगेज हो जाएगा।

अजमेर-भोपाल एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

फायदा : अजमेर से सीधे भोपाल के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। रतलाम उतरकर जाना पड़ता था।

दुर्ग-जयपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

फायदा : पहले हॉलीडे स्पेशल ट्रेन थी अब उसे साप्ताहिक कर दिया गया है।

आगरा-अजमेर इंटरसिटी सुपरफास्ट (प्रतिदिन)

फायदा : अजमेर में आगरा के लोगों की संख्या को देखते हुए इस ट्रेन की कई सालों से मांग की जा रही थी। अब अजमेर से सीधे आगरा के लिए ट्रेन मिलेगी।

मुंबई-जोधपुर-बीकानेर सुपरफास्ट (हफ्ते में दो दिन)

फायदा : बीकानेर से मुंबई जाने के लिए जोधपुर आना पड़ता था। मुंबई के लिए सीधे ट्रेन सुविधा मिलेगी।

मुंबई-जोधपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

फायदा : पहले से मुंबई-जोधपुर के बीच दो ट्रेनें चलती हैं, जिनमें भीड़ रहती है। दो ट्रेनें और मिलने से लंबी वेटिंग खत्म होगी।

रेवाड़ी-फुलेरा पैसेंजर वाया रींगस

फायदा : इस मार्ग पर पहले कोई ट्रेन नहीं थी।

कोलकाता-बीकानेर एक्स. वाया नागौर (साप्ताहिक)

फायदा : नागौर के यात्रियों के लिए पहले कोलकाता जाने के लिए कोई अन्य ट्रेन नहीं थी। उन्हें बीकानेर आना पड़ता था। यहां से पहले से ही हावड़ा तक के लिए ट्रेन चलती है।

आदर्श स्टेशन

केवल दौसा को आदर्श स्टेशन बनाने के लिए चिन्हित किया गया।

फेरों में वृद्धि

अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन से बढ़ाकर रोजाना), सियालदह-जयपुर एक्सप्रेस (अब रोजाना)

बहुउद्देशीय परिसर

जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर (यहां रेस्त्रां, वैरायटी स्टोर सहित कई सुविधाएं होंगी)

विद्युतीकरण

जयपुर से सवाई माधोपुर का रेलवे विद्युतीकरण के लिए सर्वे किया जाएगा।

आमान परिवर्तन

रतनगढ़-डेगाना खण्ड

अजमेर-फुलेरा, भीलड़ी-समदड़ी

नई लाइनें

बिलाड़ा-बर, रतलाम-बांसवाड़ा- डूंगरपुर, अजमेर-सवाईमाधोपुर वाया टोंक

जयपुर को मिला विद्युत रेल लाइन का तोहफा

रेल बजट में जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के लिए सर्वे की घोषणा से जयपुर से विद्युतीकृत ट्रेनें चलने की उम्मीद बंधी है। इस बार बजट में जयपुर को तीन नई ट्रेनें मिली है, जिसमें एक ट्रेन जयपुर से और दो वाया जयपुर होकर चलेंगी। जयपुर को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने का काम पहले से ही चल रहा है। बजट में फिर से इसकी घोषणा होने से इस काम में तेजी आएगी। दो ट्रेनों का विस्तार करने से अब वे वाया जयपुर होकर चलेंगी। जयपुर स्टेशन पर यात्रियों में बजट को लेकर चर्चा होती रही।

विद्युतीकरण से क्या फायदा : अब तक जयपुर से सवाई माधोपुर जाने के बाद ही ट्रेन में विद्युत इंजन जोड़ा जाता है। इसमें लगभग 20 से 25 मिनट खर्च हो जाते हैं। जयपुर से ही विद्युत इंजन लग जाएगा तो इसे बदलने का समय बचेगा और स्पीड तेज होने के कारण इस मार्ग पर यात्रा करने वालों को 45 से 50 मिनट की बचत होगी।

जयपुर को क्या थी उम्मीद

जयपुर से हावड़ा के बीच नई पैसेंजर ट्रेन। जयपुर-जम्मू के बीच सप्ताह में तीन बार नई ट्रेन। जयपुर से पूना के लिए नियमित ट्रेन। अलवर, मथुरा, वृंदावन होते हुए हरिद्वार के लिए नई ट्रेन। जयपुर-दिल्ली के बीच सुबह 6 व शाम 6 बजे नई पैसेंजर। जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग का विद्युतीकरण। सप्ताह में तीन दिन जयपुर-बांद्रा को प्रतिदिन चलाना। जयपुर-एर्नाकुलम मरुसागर एक्सप्रेस त्रिवेंद्रम। तक बढ़ाना। दुर्गापुरा, कनकपुरा व गांधीनगर स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव में बढ़ोतरी।

क्या मिला

दुर्ग-जयपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) नई ट्रेन। आगरा-अजमेर इंटरसिटी सुपरफास्ट (सप्ताह में दो दिन) नई ट्रेन वाया जयपुर। पोरबंदर-बापूधाम-मोतीहारी का मुजफ्फरपुर तक विस्तार ( वाया जयपुर होकर जाती है)। कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) नई ट्रेन वाया जयपुर। सियालदाह-जयपुर का अजमेर तक विस्तार व सप्ताह में दो दिन से बढ़कर प्रतिदिन। मुंबई-जयपुर गरीब रथ का दिल्ली तक विस्तार। अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन से बढ़कर प्रतिदिन (वाया जयपुर होकर जाती है)। जयपुर-सवाई माधोपुर रेल मार्ग के विद्युतीकरण के लिए सर्वेक्षण।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: