रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी रमन सरकार अब एक-एक शहर के विकास कार्र्यो पर ध्यान दे रही है। शहरों में चल रहे निर्माण कार्र्यो का अवलोकन करने के लिए अब नगरीय निकाय मंत्री राजेश मूणत पूरे प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे।
श्री मूणत 4 से 7 जुलाई ेके बीच प्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे। इसके तहत वे 4 जुलाई को सुबह 11 बजे कोरिया जिले के बैकुंठपुर में जिले की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारियों की बैठक लेंगे।
वै बैकुंठपुर तथा आसपास के शहरों में संचालित निर्माण कार्र्यो का निरीक्षण करेंगे। वे शाम 4 बजे अंबिकापुर जिला मुख्यालय में जिले के समस्त नगरीय निकायों के आयुक्तों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित गृह निर्माण मंडल, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारियों की बैठक लेंगे।