नई दिल्ली। सीपीएम पोलित ब्यूरौ की बैठक शनिवार को नई दिल्ली में होगी। बैठक में केरल के विजयन मामले पर विचार किया जाएगा। बैठक में बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य अपनी अन्य व्यस्तताओं के चलते शामिल नहीं होंगे।
सीबीआई ने सीपीएम की केरल इकाई के पूर्व सचिव पिनरई विजयन तथा आठ अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में आरोपपत्र दाखिल किए हैं। भ्रष्टाचार का यह मामला एक पनबिजली परियोजना के ठेके से संबंधित है।
1998 में तीन पनजिबली परियोजनाओं के निर्माण का ठेका कनाडाई कंपनी एसएनसी लवालीन को दिया गया था, जिसमें भ्रष्टाचार किया गया था। विजयन उस समय प्रदेश के ऊर्जामंत्री थे। विजयन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 13 तथा 13 (2) के तहत आरोप लगाए हैं।
संबंधित खबरें
* अच्युतानंदन अडिग कोर्ट में विजयन का बचाव करेगी माकपा
* सीबीआई ने दायर की विजयन के खिलाफ चार्जशीट
* माकपा के लिए संकट बना विजयन विवाद
* विजयन पर चार्जशीट की तैयारी