SATURDAY SPECIAL - सलमान पत्नी स्वीकारे तभी तो बहू बनेंगी कैटरीना
पृथ्वीश गांगुली Saturday, July 04, 2009 11:45 [IST]  

katrinaप्रख्यात पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान ने छोटे बजट की फिल्म ‘किसान’ के वितरण अधिकार खरीद लिए हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म के सह-निर्माता उनके बेटे सोहेल खान हैं और वह इसे लेकर बेहद आशान्वित हैं।

इस मसले के अलावा जब सलीम साहब से सलमान और कैटरीना की शादी के बारे में पूछा जाता है, तो वह यह कह उठते हैं कि उन्हें नहीं मालूम कि उनका बेटा कैटरीना को अपनी पत्नी के रूप में देखता है या नहीं।

वह कहते हैं, ‘सलमान का परिवार कैटरीना को अपनी बहू के रूप में पहले क्यों स्वीकार करे। सर्वप्रथम तो सलमान को उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करना होगा। मेरे परिवार को कैटरीना से शादी नहीं करनी है, यह निर्णय भी उसी को करना है।’ क्या सलमान ने कैटरीना से निकाह के बारे में उनसे या किसी अन्य सदस्य से कोई बात की?

यह प्रश्न पूछे जाने पर वह कहते हैं, ‘मुझे नहीं मालूम, यह बात आप सलमान से ही पूछ लें। सलमान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं। उन सभी से मेरे रिश्ते ‘हाय अंकल, हैलो अंकल’ से आगे नहीं बढ़े। यह बात कैटरीना कैफ पर भी लागू होती है।’

वह आगे कहते हैं, ‘सलमान जब शादी के लिए तैयार होंगे, तो हमें बता देंगे और हम उस खबर का स्वागत करेंगे। लेकिन सलमान को इसके लिए मानसिक तौर पर स्वयं को तैयार करना होगा, क्योंकि उसी को उस खास लड़की के साथ पूरी जिंदगी निभानी होगी।’

फिल्म ‘किसान’ पर वापस लौटते हुए वह कहते हैं, ‘यह एक अच्छी फिल्म है, इसीलिए मैंने फिल्म के वितरण अधिकार खरीदे हैं। दिल को छूने वाली यह छोटे बजट की फिल्म है। चूंकि इसमें कोई स्टार नहीं है, इसलिए इसे प्रमोट करने की जरूरत है। सोहेल और अरबाज ने अपना स्थान जरूर बनाया है, लेकिन वह स्टार नहीं हैं।’

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: