रो पड़ीं सोहा
एजेंसी Saturday, July 04, 2009 12:02 [IST]  

sohaफिल्म ‘लाइफ गोज ऑन’ में पहली बार सोहा अली अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ मां-बेटी के किरदार में हैं। यही वजह है कि फिल्म में अपनी मां की मौत वाले दृश्य में वह स्वयं को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूट कर रो पड़ीं।

अपनी नई फिल्म ‘लाइफ गोज ऑन’ के सेट पर सोहा अली खान फूट-फूट कर रो पड़ीं। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर उनकी मां की ही भूमिका निभा रही हैं, जिनकी फिल्म के अंत में मृत्यु हो जाती है। इसी दृश्य की शूटिंग करते हुए सोहा इस कदर भावुक हो गईं कि स्वयं को संभाल नहीं पाईं और रो पड़ीं।

फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक, ‘फिल्म शर्मिला टैगोर, उनके पति बने गिरीश कर्नाड और उनकी तीन बेटियों पर आधारित है। सोहा फिल्म में उनकी सबसे छोटी बेटी बनी हैं, जिसे एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो जाता है। संभव है कि सोहा के लिए यह भावुक दृश्य रहा हो कि फिल्म के अंत में उनकी मां बनीं शर्मिला की मौत हो जाती है।’

एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘सोहा ने लाजवाब काम किया है। अपनी मां के सामने अभिनय करना, जो अंतत: मौत के आगोश में समा जाती हैं, एक अजीब अहसास से भर देता है। इस लिहाज से देखें तो सोहा ने प्रशंसनीय काम किया है। एक दृश्य में भी वह शर्मिलाजी के सामने नर्वस नहीं दिखीं।’

इस बाबत सोहा का कहना है, ‘मेरे लिए यह फिल्म भावनात्मक अहमियत रखती है, क्योंकि मैं इसके जरिए पहली बार मां के साथ काम कर रही हूं। फिल्म के अंत में उन्हें मरते हुए दिखाया गया है और उस दृश्य ने मुझे हिलाकर रख दिया और मैं सेट पर ही फूट-फूट कर रो पड़ी। वैसे यह फिल्म बेहद अच्छी है, जिसकी कहानी संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली है।’

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: