जम्मू - कश्मीर.
जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट ने शोपिंया में दो महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या के मामलें में महत्वूपर्ण फैसला देते हुए आदेश दिया है कि शव को बाहर निकालकर फिर से पोस्टमार्टम किया जाय।
क्या है मामला
30 मई को शोपिंया में दो महिलाओं के शव मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ था और स्थानीय लोगों ने भारतीय सुरक्षाबलों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इन दोनों महिलाओं की हत्या बलात्कार करने के बाद हुई है।
क्या कहती है फारेंसिक रिपोर्ट
फारेंसिक रिपोर्ट के अनुसार दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार होने की पुष्टि हो गई है और बढ़ते दबाव के बाद पुलिस को भी मामला दर्ज करना पड़ा।
4 पुलिस के जवान और फारेंसिक विभाग के एक अधिकारीं बर्खास्त
शोंपिया में दो महिलाओं की हत्या और बलात्कार की जांच के लिए गठित मुजफ्फर जान न्यायिक आयोग की रिपोर्ट आने के बाद 4 पुलिस के जवान और फारेंसिक विभाग के एक अधिकारीं को बर्खास्त भी किया जा चुका है।
..जब विरोध में उबल पड़ा श्रीनगर
शोपिंया में हुई इस घटना के बाद पिछले दिनों श्रीनगर के लोगों में गुस्सा इस कदर था की बड़ी संख्या में महिलाओं, स्कूली छात्राओं और अन्य लोगों ने सुरक्षाबलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।सुरक्षाबलों लोगों पर काबू पाने के लिए फायरिंग तक का इस्तेमाल किया जिसमें 400 लोग घायल हो गए और 2 अन्य लोगों की मौत भी हो गई।