श्रीनगर। पहलगाम और आसपास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। शनिवार को जम्मू से कोई भी यात्री जत्था यात्रा हेतु रवाना नहीं किया गया।
खराब मौसम के बाद अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने किसी भी यात्री को रवाना करने से मना किया है। पहलगाम के नूनवान बैस कैंप में भीड़ न बढ़े इसके लिए यात्रियों को फिलहाल जम्मू से आगे नहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। इस साल खराब मौसम और बर्फबारी के चलते कई बार यात्रा को रोका गया है।