Other Sports
विलियम्स बहनें भिड़ेंगी आज
एजेंसी Saturday, July 04, 2009 15:53 [IST]  

लंदन। गत दो बार की विजेता 29 वर्षीय वीनस विलियम्स और उनकी छोटी बहन व गत उपविजेता 28 वर्षीय सेरेना विलियम्स के बीच विंबलडन टेनिस में महिला वर्ग के खिताब के लिए फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा। अब तक दो बार छोटी बहन सेरेना ने विजय प्राप्त की है जबकि वीनस ने गतवर्ष खिताब जीता था।

वैसे वीनस विंबलडन पांच बार और सेरेना दो बार जीत चुकी हैं। ऑल इंग्लैंड क्लब में होने वाले इस फाइनल मुकाबले में विलियम्स बहनें हजारों दर्शकों के सामने शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगी लेकिन सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या इस बार भी वीनस इस खिताब को जीत पाने में कामयाब हो पाएंगी।

हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में वीनस दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रूस की दिनारा सफीना को जिस शानदार अंदाज में 6-1,6-0 से हराकर फाइनल में पहुंची हैं उससे एक बार फिर इस खिताब के लिए उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है। वहीं सेरेना को रूस की एलेना देमें¨तएवा के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में काफी संघर्ष करना पड़ा।

हालांकि वे इस मुकाबले को 6-7,7-5,8-6 से जीतने में सफल रहीं। वीनस की सíवस और तेज रिटर्नो के सामने सफीना धरासाई हो गई थी। वहीं देमेंतिएवा से तो सेरेना किसी तरह जीत पाई थीं। जाहिर है ग्रास कोर्ट पर छठी बार खिताब की तलाश में उतरी वीनस इस बार भी अपने छोटी बहन को पार नहीं पाने देना चाहेंगी।वैसे भी हरी और घास वाली परत पर वीनस का रिकॉर्ड सेरेना के मुकाबले काफी शानदार रहा है।

7 बनाम 10

वीनस ने अब तक सात ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का श्रेय पाया है जिसमें से 5 विंबलडन व 2 यूएस ओपन खिताब है जबकि सेरेना की झोली में 10 ग्रैंड स्लैम खिताब है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई, 3 यूएस ओपन, 2 विंबलडन व 1 फ्रेंच ओपन का खिताब शामिल है।

सेरेना-वीनस की जोड़ी महिला युगल के फाइनल में

अमेरिका की विलियम्स बहनों ने युगल के भी फाइनल में जगह बना ली। सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स की चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक और अमेरिकी की लिजेल ह्यूबर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से पराजित किया।

अमेरिकी जोड़ी ने एक घंटे एक मिनट के संघर्ष में ब्लैक-ह्यूबर की चुनौती ध्वस्त कर दी। पहला सेट महज 28 मिनट में जीतने के बाद दूसरे सेट में भी विलियम्स को जीत के लिए अधिक मशक्कत नहीं करना पड़ी और 6-2 से आसान जीत दर्ज करते हुए फाइनल की राह पकड़ी जहां उनका मुकाबला समांथा स्टोसुर व रेनी स्ट्बस और एरिना मेडिगुएज व राउनो पास्कल के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: