हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे कई भारतीय सितारे
एजेंसी Saturday, July 04, 2009 15:55 [IST]  

नईदिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सदस्य डेविड मोर्गन ने भरोसा दिलाया कि आईसीसी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में कई और भारतीयों के नाम शामिल किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस सूची में सिर्फ तीन भारतीयों (बिशन सिंह बेदी, सुनील गावसकर,कपिलदेव) के ही नाम शामिल हैं।

सूची में भारतीयों की कम संख्या होने से विवाद बढ़ता जा रहा है। मोर्गन ने कहा कि मेरे इस कथन के बाद विवादों की समाप्ति समझा जाए क्योंकि मैं भरोसा दिला रहा हूं कि भारतीयों को समुचित स्थान दिया जाएगा।

जिन भारतीयों के नामों को शामिल किए जाने की बात कही जा रही है वे हैं- सीके नायडू,लाला अमरनाथ,विजय मर्चेट, विजय हजारे, वीनू मंकड़, पॉली उमरीगर, सुभाष गुप्ते, इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर तथा गुंडप्पा विश्वनाथ।

मोर्गन ने सूची के बारे में बताया-

1. सूची हर साल अपडेट होगी

2.भारतीयों को समूचित स्थान मिलेगा

3.सूची के लिए एक प्रणाली विकसित की जाएगी

4. सूची में इंग्लैंड के 22, ऑस्ट्रेलिया के 11, वेस्टइंडीज के 13, पाकिस्तान व भारत के 3-3, दक्षिण अफ्रीका के 2 व न्यूजीलैंड के 1 खिलाड़ी शामिल हैं।

5. सूची में श्रीलंका का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है।

6. सूची में सिर्फ 1995 से पहले खेले खिलाड़ी ही शामिल किए गए हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: