कोलकात्ता. हावड़ा में बकिंमसेतु से एक बस नीचे गिर गई है और इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना बताई जा रहीं है।
20 घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। कई अन्य लोग अभी भी इस दुर्घटना में फंसे हुए बताए जा रहे है।
कब हुआ हादसा
3.30 से 3.45 के आसपास
कहां : हावड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 12 के ऊपर बनें बकिंम सेतु से बस नीचे गिरी
कितने यात्री बस में सवार थे : 30 से 40
मृतकों की संख्या : 8
घायल लोगों की संख्या : 20
हादसे के चलते रेल यातायात प्रभावित
यह पुल हावड़ा के स्टेशन के ऊपर से गुजरता है और इसी सेते के ऊपर से बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई है। जिसके चलते प्लेटफार्म नंबर 12 पर नीचे बस आकर गिर गई जिसके कारण ट्रेन यातायात भी प्रभावित हुआ है।