युद्ध मानव की सहज वृत्ति है। सभ्यता के आरंभ से आज तक न जाने कितनी लड़ाइयां लड़ी गई। समय के साथ युद्ध के तरीके और सैन्य साजो-सामान में भी काफी परिवर्तन आया। पहले लोग तीर-भाले से लड़ा करते थे, अब इनका स्थान लड़ाकु विमानों, मिसाइलों, टैंकों आदि ने ले लिया है। आज के युद्ध में हवाई शक्ति सबसे अहम भूमिका निभा रही है। युद्ध में विमानों का इस्तेमाल प्रथम विश्वयुद्ध से ही शुरू हो गया था। तब से लेकर आज तक इन विमानों में कई परिवर्तन होते गए और इनकी विध्वंसक क्षमता में काफी इजाफा हुआ है।
अब वैज्ञानिक पायलट रहित लड़ाकू विमानों की क्षमता बढ़ाने में लगे हैं, ताकि ये बिना रुके दुश्मनों को खत्म करता रहे। इसी कड़ी में अमेरिकी वैज्ञानिक 2018 बमर नामक ऐसे पायलट रहित बमवर्षक विमान बनाने में लगे हैं जो युद्ध के मायने ही बदल देगा। 2018 तक विकसित होन वाले इस विमान के लिए किसी निर्देशक की जरूरत नहीं होगी और यह बिना रुके 48 घंटों तक दुश्मन पर बम गिरा सकेगा।
यह तो हुई भविष्य की बात आईए देखते हैं कुछ ऐसे विमानों को जिन्होंने अपने समय में युद्ध की दिशा मोड़ दी-
1 नाम- कापरोनी का. 5
1917 में बना यह विमान दुनिया का पहला लड़ाकूविमान था। इटली के वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए इस विमान से 1190 पौंड विस्फोटक इस्तेमाल किया जा सकता था। इस विमान ने इटली को युद्ध के मोर्चे पर बढ़त दिलाई थी।
2 जेप्पेलिन स्टैकेन आर. 6
जर्मनी ने भी 1917 में ही बमवर्षक विमान बना लिया था। यह विमान कपरोनि से उन्नत था। इसमें पाल व रस्सी के जगह पर धातु के डौने लगे थे और भी 1190 पौंड के करीब विस्फोटक ढोने में सक्षम था।
3 बी-17 प्लाइंग फोरट्रेस्र
अमेरिकी रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा विकसित यह चार इंजन वाला विमान 1941 में सेना में शामिल हुआ था। बमवर्षक विमानों के इतिहास में इसे सबसे सफल माना जाता है। इस विमान ने द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका के जीत की इबारत लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
4 बी-50 ए लक्की लेडी 2
1947 में सेना में शामिल यह विमान हवा में ईंधन भरने की तकनीक से युक्त था। इस विमान के आने से बिना लैंड किए घंटो लड़ पाना संभव हुआ।
5 बी-52 स्ट्राटोफोरट्रेस
आठ इंजन वाला यह बमवर्षक विमान भारी मात्रा में विस्फोटक ले जाने में सक्षम था। इस विमान से दूर तक भारी बमवष्र संभव हो सका।
6 बी-2 स्पीरिट
यह आधुनिक बमवर्षक विमान है। इसे दुश्मन आसानी से नहीं पकड़ पाता, जिसके कारण यह खुद से सुरक्षित रहता है, लेकिन दुश्मन के मटियामेट कर देता है।