National
वरुण गांधी को मारने आए थे, पुलिस ने पकड़ा शूटरों को
एजेंसी Sunday, July 05, 2009 01:02 [IST]  

नई दिल्ली. राजधानी पुलिस ने छोटा शकील गिरोह के छह शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये भाजपा सांसद वरुण गांधी के वकील को मारने की साजिश रच रहे थे। वरुण पर मुस्लिम विरोधी भाषण देने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक विशेष सेल ने इन छह लोगों को शुक्रवार शाम को शहर के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से इन्हें सात दिन की हिरासत पर पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार छह लोगों में से तीन की पहचान जावेद, शाहिद और राम के रूप में की गई है। 29 वर्षीय वरुण ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में अपने ऊपर रासुका लगाने के उत्तरप्रदेश सरकार के फैसले को चुनौती दी है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: