Bhopal
युवक की गला रेत कर हत्या
Bhaskar Correspondent Sunday, July 05, 2009 02:40 [IST]  

भोपाल. शहर में चार दिनों के दौरान चार लोगों की हत्या हो गई। शराब के नशे में जंबूरी मैदान में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पिपलानी पुलिस को शनिवार की सुबह जंबूरी मैदान में एक युवक की लहूलुहान लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का परीक्षण किया। उसके शरीर पर चाकू के आधा दर्जन घाव थे और गला रेता गया था। मृतक की शिनाख्त अजरुन नगर बस्ती निवासी रामरतन सेन (31) के रूप में हुई। वह मूलत: रायसेन का रहने वाला था। जानकारी मिली है कि वह पिछले पांच साल से कच्ची मार्केट पिपलानी स्थित एक टेंट हाउस पर काम कर रहा था। मृतक की शिनाख्त उसके रिश्तेदार पूरन सिंह ने की। रामरतन अजरुन नगर में अपने रिश्तेदार गनपत के साथ रहता था।

पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल का ढक्कन, दो डिस्पोजल ग्लास, पानी के चार पाउच और माचिस बरामद की है। पुलिस को उम्मीद है कि रामरतन ने जंबूरी मैदान में किसी के साथ बैठकर शराब पी और इसी दौरान उसके साथ के लोगों ने ही उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस उसी दिशा में छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चाकू से लगभग आधा दर्जन घाव किए गए और बेहोशी की हालत में ही बाद में उसका गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन रायसेन से आ गए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव में उनकी एक परिवार से रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते ही दोनों परिवारों में हत्याएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने उसी परिवार पर रामरतन की हत्या कराने पर शंका जाहिर की है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का सुराग जुटाने में लगी है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: