Bhopal
कम हो महंगाई, जमा पर ब्याज दर बढ़े
भास्कर टीम Sunday, July 05, 2009 02:44 [IST]  

भोपाल. देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। अधिकांश लोगों का मानना है कि बजट में ऐसे प्रावधान होने चाहिए जिससे महंगाई कम हो। आम बजट के बारे में दैनिक भास्कर ने 50 से अधिक शहरों में सर्वेक्षण कर लोगों की राय जानी। लोगों का मानना है कि बैंकों में जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ाकर शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कम हो महंगाई

दिनों दिन आसमान छूती महंगाई ने लोगों को परेशान कर रखा है। देश की 52 फीसदी आबादी मानती है, बस..! अब बहुत हुई महंगाई। बजट में इस पर अंकु श लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

आयकर में छूट

वेतनभोगी वर्ग आयकर नियमों में बदलाव चाहता है। सर्वे में 48.5 प्रतिशत लोगों ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाने में पक्ष में अपनी राय जाहिर की है। 23 फीसदी लोगों ने कहा टैक्स सेविंग स्कीम की सीमा बढ़े।

सस्ता हो ईंधन

महंगाई पर आखिर अंकुश कैसे लगाया जा सकता है? इस सवाल पर 47 फीसदी लोगों ने ईंधन की कीमतें कम करने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कर्ि ईधन सस्ता होगा तो महंगाई भी कम हो सकेगी।

शिक्षा को तवज्जो

देश की युवा पीढ़ी को शिक्षा देने को 34.75 प्रतिशत लोगों ने तवज्जो दी है। लोगों ने सर्वे में कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं से ज्यादा शिक्षा को प्राथमिकता देने को कहा है। 28.5 फीसदी लोग कृषि को बढ़ावा देना चाहते हैं।

ब्याज दर बढ़े

लोगों को इस बार बजट में जमा पर ज्यादा ब्याज की चाहत है। बैंकों से क्या चाहते हैं, के सवाल पर 47.33 प्रतिशत लोगों का कहना है कि जमा पर ब्याज दर बढ़नी चाहिए। 36 फीसदी सस्ता होम लोन चाहते हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: