Indore
रैम्प पर उतरे फैशन के अलहदा रंग
Bhaskar Correspondent Sunday, July 05, 2009 03:08 [IST]  

modalइंदौर. शहर को फैशन का अलहदा अनुभव (वोग्नाइट) कराने के लिए सयाजी कोरम में शनिवार की रात अनूठा फैशन शो हुआ। मिस इंडिया 2007 (वर्ल्ड) प्रियंका शाह और मिस्टर इंडिया 2008 प्रवेश राणा के साथ विक्रम फड़नीस के ड्रेस पहनकर कैटवॉक करने रैम्प पर उतरे तो ऐसा लगा मानो दर्शकों की धड़कने थम गईं फैशन के बाद सालसा ने रंग जमाया।

झिलमिल रोशनी और दिलकश म्यूजिक के बीच देश की प्रमुख मॉडल्स ने रैम्प पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। विक्रम की ड्रेसेस ने मॉडल्स की खूबसूरती को चार चांद लगा दिए। फैशन की चकाचौंध के बाद सालसा की प्रस्तुति ने रात को यादगार बना दिया। सयाजी कोरम के सदस्यों के लिए शनिवार शाम कुछ खास रही। यहां हुए फैशन शो में कोरम के सदस्यों ने वीकेंड एंजॉय किया। डीजे के हाई म्यूजिक पर मॉडल्स जैसे ही स्टेअर से उतरकर कैटवॉक करती हुईं रैम्प पर पहुंची तो पूरा कोरम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अलिसा राउत, जास्मिन, आरोही, अंजलि के साथ प्रियंका ने भी कैटवॉक की। फैशन जगत के सितारों की उपस्थिति यहां के मैंबर्स के लिए एक स्पेशल सरप्राइज रहा। देर तक लोग मॉडल्स की चहलकदमी का लुत्फ उठाते रहे।

सालसा में झूमे सदस्य

फैशन शो का सबसे बड़ा आकर्षण सालसा डांस रहा। कोरियोग्राफर रौनक सदाना की कोरियोग्राफी पर रौनक के साथ प्रियंका ने सालसा की लाजवाब प्रस्तुति दी। एक-एक डांस स्टेप्स के साथ लोगों की थिरकन भी बढ़ती रही। डांस का जादू पूरे कोरम के सिर चढ़कर बोल रहा था। कोई भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाया।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: