रायपुर. संस्कृति विभाग के पाक्षिक आयोजन सफर मुक्ताकाश की छठवीं पेशकश‘ मुट्ठी’ भिलाई प्रस्तुत करेगी। गुलाम हैदर लिखित और निर्देशित नाटक ‘जिंदगी आ रहा हूं मैं’ का मंचन इसमें किया जाएगा। 11 कलाकारों के अभिनय से सजी इस प्रस्तुति में जिंदगी में डिप्रेशन से उपजे हालातों में संघर्ष का जज्बा दिखाया गया है।
प्रदीप शर्मा, विनय शर्मा, तेजराम साहू, बेबी रशीन, मीनाक्षी शर्मा ने इसमें मुख्य भूमिकाएं की हैं। लगभग सवा घंटे की इस प्रस्तुति में वरुण चक्रवर्ती का संगीत, गौतमी चक्रवर्ती के गीत तथा संतकुमार की प्रकाश व्यवस्था होगी। इसी कड़ी में जिंदगी आ रहा हूं मैं का मंचन महाराष्ट्र भवन के सभागार में किया जाएगा।
जुगलबंदी चित्रकला
सफर के साथ संलग्न आयोजन चित्रकला प्रदर्शनी में इस मर्तबा पति-पत्नी की जुगलबंदी चित्रकारी देखी जा सकती है। मिंटू डेका और शिल्पी डेका के चित्रों की प्रदर्शनी महंत घासीदास संग्रहालय स्थित आर्ट गैलरी में 11 से 13 जुलाई तक देखी जा सकेगी।