बजट में विकास कार्यक्रमों पर धनवर्षा की उम्मीद
संतोष ठाकुर. Sunday, July 05, 2009 19:44 [IST]  

नई दिल्ली. pranav1केंद्र सरकार आम बजट में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ा सकती हैं। कोशिश यह होगी कि बजट में इन योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा धनराशि देकर वैश्विक मंदी से मुकाबला करने के साथ रोजगार भी पैदा किया जाए।

एक अनुमान के मुताबिक, सामाजिक और ढांचागत क्षेत्र की योजनाओं में नब्बे प्रतिशत अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। सूत्रों के अनुसार योजना आयोग के साथ विचार-विमर्श के बाद सरकार ऐसी योजनाओं के लिए 2009-10 के पूर्ण बजट में अंतरिम बजट की तुलना में करीब 35-40 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त उपलब्ध करा सकती है। इसके साथ ही विकास संबंधी अन्य योजनाओं के लिए अस्सी हजार करोड़ रुपए तक के व्यय का प्रावधान किए जाने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) को अंतरिम बजट की तुलना में करीब 9-10 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। इसी तरह राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को भी अंतरिम बजट के 12,070 करोड़ रुपए की तुलना में करीब 1 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

शहरी नवीनीकरण योजना :

जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण योजना को लगभग 1200 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जा सकते हैं। इसमें से अधिकांश राशि शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने पर खर्च किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना को भी अंतरिम बजट के छह हजार करोड़ रुपए की तुलना में इस बार एक से डेढ़ हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

स्वास्थ्य सुरक्षा योजना :

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को भी करीब एक हजार से बारह सौ करोड़ रुपए अतिरिक्त उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। योजना के तहत एम्स जैसे छह नए अस्पताल और 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को एम्स जैसा बनाया जाना प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार सर्वशिक्षा अभियान, मिड-डे मील और ग्रामीण स्वच्छता अभियान को कितनी राशि बजट में उपलब्ध कराई जाएगी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 
  • बजट से यूं बनती है एक छन्दमुक्त कविता
  • बजटोत्सव पर निबंध
  • बजट पर उद्योग जगत के दिग्गजों की राय
  • जाने कहां गए सौ दिन
  • बरसा दी राहत की रिमझिम
  • गरजे-चमके पर नहीं बरसे
  • आम को नहीं मिला कुछ खास
  • बजट कुछ खट्टा कुछ मीठा
  • ‘मौसम’ जस का तस
  • बजट में नहीं दिखी अगले 5 सालों की दिशा
  • बजट : थोड़ा आम थोड़ा खास के साथ संतुलन की कवायद
  • आम बजट 2009 - लाइव अपडेट - हाईलाइट्स
  • बजट में विकास कार्यक्रमों पर धनवर्षा की उम्मीद
  • विश्लेषणः रेल बजट से शेयर बाजार में उत्साह नहीं
  • जन पटरियों पर ममता एक्सप्रेस सरपट
  • आम लोगों का होगा रेल बजट -ममता
  • आर्थिक सुधारों में तेजी के लिए पांच सुझाव
  • बजट में 25 हजार करोड़ की आय 3जी बोली से दिखा सकती है सरकार
  • इंडिया नहीं भारत के लिए हों अगले दस बजट
  • बजट में निवेश में टैक्स छूट का विचार
  • 2009-10- बजट की झलकियां
  • नई दिल्ली: राज्य सरकार ने बजट पेश किया, कोई नया कर नहीं
  • रेल बजट में लग्जरी ट्रेन का प्रस्ताव आने की संभावना
  •