अब सीधी नहीं सेक्सी अमृता
पृथ्वीश गांगुली Monday, July 06, 2009 14:33 [IST]  

1विभिन्न फिल्मों में निभाए गए सीधे-सादे किरदारों की वजह से ‘गर्ल नेक्स्ट डोर’ का खिताब हासिल करने वाली अमृता राव नई फिल्म ‘शॉर्टकट - द कॉन इज ऑन’ के जरिए अपनी छवि बदलने की कोशिश कर रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने न सिर्फ अल्ट्रा मॉडर्न कपड़े पहने हैं, बल्कि सेक्सी डांस भी किया है। इसी को लेकर उन्होंने अपने कई विचार हमसे साझा किए।

फिल्म ‘शॉर्टकट द कॉन इज ऑन’ में लंबे समय बाद साथ आए संजय दत्त और अनिल कपूर के साथ एक गाने की शूटिंग करके कैसा लगा?

बहुत ही मजा आया। मैं इन दोनों दिग्गज कलाकारों के अभिनय को देखते हुए ही बड़ी हुई हूं। संजय दत्त तो इस गाने की शूटिंग में भाग लेने के लिए खासतौर पर बहमास से आए थे। अनिलजी ने इस गाने के रूप में मुझे अब तक का सबसे महंगा गाना दिया है।

इस एक गाने के फिल्मांकन पर ही डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च आया है। जब ये दोनों कलाकार मेरे साथ ‘मेराज-ए-मोहब्बत’ गाना गा रहा थे, तो मैं अपने आप को सातवें आसमान पर महसूस कर रही थी। आप कह सकते हैं मैं नायक और खलनायक के साथ डांस कर रही थी।

2

फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय खन्ना भी आपको लुभाते नजर आएंगे। कुछ इस बारे में भी बताइए?

अक्षय पूरी तैयारी के साथ कैमरे के सामने आते हैं। वह एक टेक में शॉट देना पसंद करते हैं और रीटेक के नाम से ही चिढ़ते हैं। उन्हें किसी भी शॉट के अपने तो छोड़िए साथी कलाकारों के संवाद भी याद रहते हैं। रहा सवाल अरशद का तो वह तो लगातार प्रयोग करते रहते हैं।

फिल्म ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ में ग्लैमर विहीन किरदार के बाद आप बिल्कुल जुदा अवतार में फिल्म में दिखाई पड़ेंगी। अपना कौन सा अवतार आपको पसंद है?

मैं वही किरदार निभाना पसंद करती हूं, जो मेरी असल जिंदगी या मेरे मूल स्वभाव से बिल्कुल विपरीत हो। यही वजह है कि मैं अपनी फिल्मों में अलग-अलग अंदाज अपनाती रहती हूं। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

मुझे श्याम बेनेगल की फिल्म में भी अपना लुक पसंद आया था और अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि दर्शक इस फिल्म के ग्लैमरस किरदार में मुझे कैसे लेते हैं! भविष्य में भी नित नए लुक्स अपनाकर मैं स्वयं को चुनौती देती रहूंगी।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: