अब विमान में भी खड़े-खड़े यात्रा!
Agency Tuesday, July 07, 2009 02:55 [IST]  

airलंदन.चौंकिए नहीं! बहुत जल्द बसों व ट्रेनों की ही तरह विमानों में भी यात्री खड़े-खड़े यात्रा करते दिखाई देंगे। इसकी शुरुआत र्यान एयर ने कर दी है। यह विमान कंपनी चाहती है कि लोग इसके विमानों में खड़े-खड़े भी यात्रा कर सकें। इसके लिए इसने अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग से विमान में विशेष क्षेत्र बनाने का आग्रह किया है। चीन की विमान कंपनी स्प्रिंग ने भी ऐसी यात्रा का प्रस्ताव तैयार किया है। कुछ अफ्रीकी देशों में यात्री पुराने फौजी विमानों में रस्सियां पकड़ कर बैठते हैं।

लोग वहां इन विमानों से इसलिए जाते हैं क्योंकि वहां सड़कें हैं ही नहीं। आयरलैंड की कंपनी र्यानएयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल ओ’लियरी ने बताया कि अगर आयरिश एवियेशन अथॉरिटी ने उसकी सलाह मान ली तो हवाई किराए में 20 फीसदी की कटौती होगी और यात्रियों की संख्या में 30 फीसदी बढ़ोतरी। उल्लेखनीय है कि र्यान एयर ने पिछले माह से अपने यात्रियों के लिए खुद अपना सामान साथ लेकर चलने की योजना लागू की है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: