दुनिया में यदि बुद्धिमान प्राणियों की लिस्ट बनाई जाए, तो इसमें पहला नंबर आपका ही रहेगा। फिर व्हेल या डॉल्फिन आदि के बाद इस कतार में जो अनजाना नाम आएगा, वह होगा मेरा। मुझे कैपीबारा कहते हैं। आइए जान-पहचान बढ़ाते हैं..
वै से भी आपका मुझसे परिचित न होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। एक तो हम तुच्छ समझे जाने वाले जीवों के बारे में जानकारी हासिल करने की आमतौर पर किसी को रुचि होती नहीं है। दूसरे मैं हूं भी आपसे बहुत दूर स्थित दक्षिण अमेरिका का निवासी, जहां के अधिकतर पूर्वी भाग में ही मेरा बसेरा है।
हां, आप अगर मुझे मिले हैं, तो आइए, सबसे पहले मैं आपको अपने डीलडौल के बारे में कुछ बता दूं। इसे शेख़ी न समझिएगा, अगर मैं कहूं कि कुतरने वाले (रोडेंट) जीवों में मैं सबसे विशालकाय हूं। गिनीपिग परिवार का सदस्य हूं।
बावजूद इसके कि एक सुअर की जितनी कदकाठी वाली मेरी काया देखने में काफी कुछ दरियाई घोड़े का छोटा रूप नÊार आती है। सवा मीटर के लगभग लंबाई और 80 किलोग्राम वÊान क्या कुछ कम माना जाएगा? हमारे जैसे परिवार के किसी सदस्य के लिए।
आप किसी चूहे को कुत्ते जैसा बड़ा देखने की कल्पना कीजिए, बस ऐसा ही दिखता हूं मैं।
चार लंबी टांगों के अलावा मेरा पूरा शरीर भूरे रंग के बालों से ढंका रहता है और इन टांगों में भी पिछली दोनों टांगें, अगली दोनों टांगों की तुलना में कुछ बड़ी होती हैं। मेरे पैरों के पंजों का कुछ भाग बत्तख के पंजों की तरह एक झिल्ली से जुड़ा रहता है, जो पानी में तैरते समय मुझे बहुत मदद करता है।
हां, तैरने की बात आई है, तो यह भी बता दूं कि मैं भोजन के लिए धरती पर चाहे कहीं भी घूमूं-फिरूं, परंतु मेरा वास हमेशा पानी के किनारे घास में ही रहता है। इसका लाभ यह होता है कि Êारा-सा खटका होते ही मैं अपनी सुरक्षा के लिए पानी में छलांग लगा देता हूं। जहां मेरी तैराकी की कुशलता और गति दोनों देखने के काबिल होती हैं।
आपकी तरह मैं भी पारिवारिक माहौल ही पसंद करता हूं और इसीलिए हम अधिकतर समूह में रहते हैं। एक झुंड में बीस या इससे भी अधिक सदस्यों का होना आम बात है। जैसा मैं पहले ही बता चुका हूं कि रहने के लिए वैसे तो हमारा कोई निश्चित ठिकाना होता नहीं पर प्राय: हरेक झुंड आपको शाम के समय लौट फिर-कर नदी किनारे के अपने पुराने स्थान पर ही मिल जाएगा।
अब आप यह Êारूर जानना चाहेंगे कि हमारा भोजन क्या है? वैसे तो बस घास व जलीय पौधों पर ही हमारा जीवन पूरी तरह निर्भर है, पर आस-पास आप लोगों के खेत नÊार आ जाएं, तो हमारा सबसे अधिक पसंद का भोजन है गन्ना। इसके विपरीत हम स्वयं एनाकोंडा जाति के सांपों का सबसे प्रिय आहार हैं, जिससे जान बचाकर भागते हुए हम जो छलांगें लगाते हैं, वो बस देखने के काबिल होती हैं।
यूं तो हमारी बिरादरी उन स्थानों से दूर ही रहती है, जहां आपकी बस्तियां हैं, परंतु फिर भी जब कभी हमारे सदस्यों ने आपके घरों में पालतू की तरह प्रवेश पाया है, तो आपको हमारी दोस्ती के मामले में निराश नहीं होना पड़ा है। फिर भी देख लीजिए हैरत की बात यह है कि हम चूंकि आपके काम के नहीं हैं, अत: अभी तक आप हमारा नाम तक नहीं जानते थे।
आइवर यूशियल, बरेली