भोपाल. दो दिनों में मप्र में अच्छी बारिश की संभावना है। यहां मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के पूर्वी क्षेत्र में एक नया सिस्टम बन रहा है जिससे अगले दो दिनों में प्रदेश में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है। राजधानी भोपाल पिछले दो दिनों से वर्षा के लिए तरस रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्यिस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है.