भोपाल. व्यावसायिक परीक्षा मंडल प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) का परीक्षा परिणाम 14 जुलाई मंगलवार को घोषित करेगा। व्यापमं ने यह परीक्षा 5 जुलाई को ली थी। प्रदेश के 69 परीक्षा केंद्रों पर 29502 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। व्यापमं ने पीएमटी 2009 के लिए शहर के आरकेडीएफ इंजीनियरिंग कॉलेज, हमीदिया कॉलेज, एमएलबी कॉलेज, एसबी पॉलीटेक्निक कॉलेज, नूतन कॉलेज एवं एमवीएम को परीक्षा केंद्र बनाया था।