उज्जैन। नागपुर सेशन कोर्ट ने 26 अगस्त 2006 के हुए प्रोफेसर सब्बरवाल हत्याकांड के सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। 2006 में उज्जैन के माधव कॉलेज के प्रोफेसर सब्बरवाल से छात्रसंघ चुनावों के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद उनकी की मौत हो गई थी। इस मामले में एबीवीपी के शशिरंजन अकेला प्रमुख आरोपी थे।
इस मामले में 6 लोगों को दोषी पाया गया था, बाद में इस मामले की सुनवाई राज्य से बाहर करवाने के निर्देश दिए गए थे। इन आरोपियों का संबंध किसी राजनीतिक दल से होने की बात भी सामने आई थी।
इस फैसले के बाद सब्बरवाल के बेटे हिमांशु सब्बरवाल ने कहा कि इस फैसले से वह हताश नहीं हैं बल्कि देश पूरा सच जानता है। उनका मानना है कि केस के गवाहों पर दबाव था और सियासी जोड़ तोड़ से ही आरोपी बरी हो पाए हैं। हिमांशु सब्बरवाल ने बताया कि वह इस केस को सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे।
हिमांशु ने इस केस के मामले में लैबोरेटरी के सैम्पल गुजरात भेजने पर आपत्ती जताई है, उनका मानना है कि बीजेपी सरकार ने ही आरोपियों को बचाया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा एक आरोपी से अस्पताल में मिलने के बाद ही इस केस को म.प्र. से नागपुर ट्रांस्फर कर दिया था।