Bhopal
सामूहिक विवाह में कौमार्य परीक्षण, 14 दुल्हन गर्भवती!
एजेंसी Monday, July 13, 2009 18:28 [IST]  

test भोपाल. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में हुए सामूहिक विवाह समाहोर में वहां मौदूद सभी दुल्हनों के कौमार्य परीक्षण का आदेश दिया गया था जिसमें भाग ले रही 152 दुल्हनों का वर्जीनिटी और प्रेगनेंसी टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में 14 लड़कियां ऐसी निकली जो गर्भवती थी।

गरीब लोगों की लड़कियों के विवाह में मदद के लिए मुख्यमंत्री कल्याण योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीब लोगों की लड़कियों की शादी के लिए यह योजना बनाकर सहायता कर रहे हैं। इस योजना के तहत विवाह समारोह में आ रहे सारे खर्चे को सरकार वहन करती है। सरकार विवाहित जोड़ों को 5 हजार रुपए की सामग्री भी भेंट स्वरुप देती है।

30 जून को हुए सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हनों ने वरमाला पहनाकर अपने-2 जीवनसाथी का चुनाव किया लेकिन इसके पहले सामूहिक विवाह के आयोजकों ने समारोह को एकाएक रोक दिया था और विवाह में भाग ले रही 152 दुल्हनों के प्रेगनेंसी टेस्ट का आदेश दे डाला। शहडोल जिले के हॉस्पिटल की रीना गौतम ने बताया कि रिपोर्ट में 14 लड़कियां के गर्भवती होने के साफ संकेत मिले हैं। जिसके बाद यह मालूम पड़ता है कि ये लड़कियां उम्रदराज हैं।

सूत्रों के अनुसार घटना स्थल पर स्थानीय विधायक सुंदर सिंह और जिलाधिकारी भी मौजूद थे। जांच के बाद 152 लड़कियों में से 138 लड़कियों का विवाह संपन्न कराया गया।

एक स्थानीय व्यक्ति के मुताबकि, कुछ दलालों ने पैसा लेकर इन प्रेगनेंट लड़कियों को कम उम्र बताकर शादी समारोह में शामिल करवाया था। इन लड़कियों के परिवार वालों से दलाल अच्छा-खासा पैसा लेते थे और यह लालच देते थे कि डरने की कोई बात नहीं शादी बड़े आराम से हो जाएगी। जिसके बाद इस बात की भनक स्थानीय अधिकारियों को लग गई और फिर तुरंत कार्रवाई करते हुए विवाह समारोह में शामिल सभी लड़कियों का कौमार्य टेस्ट करने का आदेश दे दिया गया।

सामूहिक विवाह में भाग ले रही एक लड़की ने बताया कि सबसे पहले तो अधिकारियों के आदेश की उन्होंने आलोचना की लेकिन जब अधिकारियों ने बताया कि टेस्ट के बाद ही विवाह समारोह में प्रवेश हो पाएगा तो मजबूरन टेस्ट के दौर से गुजरना पड़ा।

शहड़ोल के जिलाधिकारी नीरज ने बताया कि इस जांच के लिए हमने योग्य अधिकारियों की टीम बनाई है, जिसके बाद दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: