Career
चुनिए इंजीनियरिंग सर्विस की राह
भास्कर नेटवर्क. Friday, July 17, 2009 10:40 [IST]  

career भोपाल. संघलोक सेवा आयोग(यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जानी वाली कंबाइंड इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा द्वारा चार श्रेणियों में इंजीनियर्स की भर्ती की जाती है। इसमें सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के पद शामिल होते हैं।





कम्बाइंड इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति दी जाती है। इसमें इंडियन रेलवे, सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस, सर्वे ऑफ इंडिया, मिल्रिटी इंजीनियरिंग सर्विस, इंडियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विस, सेंट्रल पावर इंजीनियरिंग सर्विस, सेंट्रल वाटर इंजीनियरिंग सर्विस सेक्टर में जॉब प्राप्त किए जा सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के साथ ही 21 से 30 वर्ष की आयु सीमा भी अनिवार्य है। कुछ आधारों पर आयुसीमा में छूट भी मिलती है।





परीक्षा में पहला पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप का होता है जबकि दूसरा पेपर लिखित होता है। ऑब्जेक्टिव में पहला पेपर जनरल एबिलिटी का होता है जिसमें जनरल इंग्लिश और जनरल स्टडीज शामिल होती है, यह 200 अंकों का पेपर होता है।




इसके बाद चुने गए विषय के दो पेपर होते हैं जिनके 200-200 अंक होते हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है जिसमें दो विषय के फिर 200-200 अंकों के पेपर होते हैं। जनरल स्टडीज में करंट अफेयर्स और साइंटिफिक दृष्टिकोण परखा जाता है। इसके अलावा इतिहास, भूगोल के सवाल भी पूछे जाते हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: