Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Friday, July 17, 2009 22:07 [IST]  

danik bhaskar‘हैरी पॉटर एंड द हॉफ ब्लड प्रिंस ’: जादू के साथ प्यार भरी रोमांटिक कॉमेडी

RAJESH YADAV

फिल्म समीक्षा :‘हैरी पॉटर एंड द हॉफ ब्लड प्रिंस ’
निर्देशक : डेविड येट्स
पटकथा लेखक : स्टीव क्लोव्स
कलाकार : डेनियल रेडक्लिफ, एम्मा वॉटसन, रुपर्ट ग्रिंट, जिम ब्रांडबेंट
म्यूजिक स्कोर : निकोलस हूपर
किताब की लेखिका : जे. के. रोलिंग
बैनर : वार्नर ब्रदर

हैरी पॉटर का जादू पिछले कुछ सालों से बच्चों के लिए एक सम्मोहन की तरह काम करता रहा है। इस बार भी ‘हैरी पॉटर एंड द हॉफ ब्लड प्रिंस’ में भी इस जादू का नजारा देखने को मिला है लेकिन इस बार जादू के साथ प्यार भरी रोमांटिक कॉमेडी भी इस फिल्म का खास बिंदु है।
समय रुकता नहीं और हैरी और उसके साथी भी समय के साथ बड़े होते जा रहे है। किशोर उम्र का प्यार अब जवां होता जा रहा है जहां दिलों में छुपी चाहत है जिसे निर्देशक डेविड येट्स ने थोड़े हास्य और दिल की संवेदनशीलता के साथ परोसने की कोशिश की है।
एक तरफ हैरी के दिल में गिनी के लिए प्यार है वहीं दूसरी तरफ रोन का लेवेंडर ब्राउन के प्रति दिवानगी भरा प्यार हरमॉयनी के दिल में जलन को जन्म देता है। दरअसल इस पूरे घटनाक्रम में किशोर वय की मोहब्बत को बड़े प्यार और नाजुकता के साथ फिल्मानें का प्रयास किया गया है।

जे. के. रोलिंग की लिखी ‘हैरी पाटॅर’ सीरीज पर आधारित इस छठी फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द हॉफ ब्लड प्रिंस’ में हैरी इस बार बुरी शक्तियों के अगुवा वाल्डेमोर से टक्कर लेता हुआ दर्शकों को रोमांचित करता है। हालांकि इस बार प्यार के रंग का नशा निर्देशक डेविड येट्स और पटकथा लेखक स्टीव क्लोव्स ने फिल्म में डालने का प्रयास किया है जिसके कारण यह फिल्म पहले की हैरी पॉटर फिल्मों की तरह उतने स्पेशल इफेक्ट और रहस्यमयी दुनिया का नजारा कुछ कम ही प्रतिबिंबित होता है।
हॉगवट़र्स स्कूल ऑफ मैजिक के हैडमॉस्टर एल्बस डम्बलडोर हैरी को अंतिम मुकाबले के लिए तैयार करते है। बुरी शक्तियों के खिलाफ हैरी का अंदाज जादू भरी जीत वाला ही रहा है लेकिन एल्बस डम्बलडोर की इस फिल्म में मौत से हैरी सहित सभी दुखी होते है।

डेनियल रेडक्लिफ हैरी के रोल में एक बार फिर बेहतरीन अभिनय किया है वहीं एम्मा वॉटसन ने हरमॉयनी के रोल में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं है। निकोलस हूपर ने फिल्म में बेहतरीन म्यूजिक स्कोर दिया है। अभी तक आई हैरी पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों से इसकी तुलना करें तो यह थोड़ा हटकर है और इसका जादू बाली उमर के किशोरवय पीढ़ी पर जमकर चल सकता है।

देखने योग्य ***



  share
विचार:

kishore rajani

Wednesday, 22nd Jul 2009, 13:06
it's end is painfull but waiting for next movie

Ankit Kumar

Tuesday, 10th Nov 2009, 12:08
थोडा सा disappointed लेकिन बहुत अच्छी फिल्म अभी तक के सारे सीरीज़ मे सबसे अलग स्पेशल इफेक्टस जोरदार, साउंडट्रैक भी जोरदार सहपरिवार देखने योग्य फिल्म rating : 9 out of 10

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: