Science Tech
अहा। यह कौन चित्रकार है ?
भास्कर न्यूज Saturday, July 25, 2009 00:56 [IST]  

mandakniलंदन। अंतरिक्ष दूरबीन स्पिट्जर की ओर से शानदार आकाशगंगा एनजीसी-1097 की ली गई अनुपम तस्वीर। यह आकाशगंगा हमसे पांच करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। यह हमारी आकाशगंगा मिल्की वे की तरह की सर्पीली आकार की है। इसकी भुजाओं के रूप में दूर-दूर तक तारे फैले हुए हैं।



इस आकाशगंगा के मध्य में नजर आ रही आंख वास्तव में महा दैत्याकार अंध महाकूप (ब्लैक होल) है, जो तारों के घेरे से घिरी हुई है। चित्र में अदृश्य ब्लैक होल के आसपास का क्षेत्र नीले रंग में है, जबकि तारों का घेरा सफेद रंग में दिख रहा है। यह ब्लैक होल इतना बड़ा है कि इसमें हमारे सूर्य जैसे करीब दस करोड़ तारे समा जाएं।



आकाशगंगा की लाल सर्पीली भुजाओं के आसपास जमा धूल नवजात तारों से गर्म हो रही है। बूढ़े तारों की जनसंख्या पूरी आकाशगंगा में नीले रंग में छितरी हुई है। चित्र की बाईं ओर धुंधला-सा नीला धब्बा वास्तव में साथी आकाशगंगा है। यह चित्र स्पिट्जर ने कोल्ड मिशन के दौरान खींचा है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 
  • ..और ये विधाता बनने पर आमादा हैं
  • चोरी नहीं जाएगी साइकिल
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • कृत्रिम जीवन का श्रीगणेश!
  • ब्लॉग की लागी छूटे ना
  • चंद्रमा पर पानी की खोज में इसरो-नासा एकसाथ
  • क्या हमने सबसे तेज दौड़ देखी ली?
  • धूमकेतु में जीवन!
  • ब्रिटेन के ज्यादा करीब हैं यूएफओ
  • विपरीत दिशा में घूमने वाला ग्रह मिला
  • घर से बैक्टीरिया दूर भगाता है हवन का धुआं
  • अद्भुत नजारा: एक सीध में नजर आएंगे शनि के वलय
  • अब भारत की निगाहें मंगल पर
  • गूगल का कैफीन होगा सबसे तेज सर्च इंजन
  • बच्चें जितने तेज होते हैं कुत्ते
  • सोशल नेटवर्किंग के ‘साइड इफेक्ट’
  • भारत की रक्षा को तौनात होंगे सात उपग्रह
  • इतने पासवर्ड आखिर कैसे याद रखे कोई
  • विवाद के बीज, विवाद के बीच
  • Sunday Special : पॉलीग्राफ टेस्ट की सच्चाई
  • सुदूर अंतरिक्ष से पृथ्वी के नजारे
  • अहा। यह कौन चित्रकार है ?
  •