वाशिंगटन। अब तक की जानकारी के अनुसार हमारी पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन है, यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, कल-कल बहती नदियां है, झीलें हैं, समुद्र हैं आदि-आदि। हमारा आकाश नीला है, वहीं दूसरे ग्रहों का आकाश काला। कुल मिला कर देखें तो प्रकृति ने पृथ्वी को कई नियामतों से सवारा है। पृथ्वी की एक और खासियत है यहां का पल-पल बदलता मौसम। हमारी पृथ्वी के कुछ भाग तो इतने खूबसूरत है कि लोग दूर-दूर से उसे निहारने पहुचते हैं। धरती की इस खूबसूरती को देख अंतरिक्ष यात्री भी मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रहते।
हमारी दुनिया अंतरिक्ष से कैसी दिखती है, बदलते मौसम, आग उगलते ज्वालामुखी, भयंकर चक्रवात आदि कैसे दिखते हैं यह जानना अभी तक आम लोगों के लिए संभव नहीं था। इसी बात को देखते हुए इस बार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक पहल की है। नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों व उपग्रहों से लिए गए कुछ चुनिंदा चित्रों को जारी किया है। 
पानी के बहाव की दृष्टि से दुनिया की सबसे बड़ी नदी अमेजन में जब बाढ़ आती है तो वह नजारा कुछ ऐसा होता है।
कोरल की कॉलोनी को अगर अंतरिक्ष से देखा जाए तो वह कुछ ऐसा दिखता है।
पृथ्वी के सबसे सूखे स्थानों में गिने जाने वाले सहारा रेगिस्तान से उठता धूल का गुबार।
विध्वंसक क्षमता के लिए कुख्यात हरिकेन अंतरिक्ष से कुछ ऐसा दिखता है, स्पेस स्टेशन से लिए गया चित्र।
नासा के उपग्रह द्वारा लिए गए इस चित्र में पृथ्वी का विहंगम दृश्य दिखाई देता है।
मनामा ज्वालामुखी से निकलता लावा व धुंआ।