लंदन.
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि मौजूदा एशेज सीरीज में वही टीम जीतेगी जिसकी कप्तानी और गेंदबाजी आक्रमण शानदार हो।। चैपल ने समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ में लिखे अपने कालम में कहा है कि इस दौरे में आक्रामक कप्तानी और बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ही कोई टीम सीरीज जीत सकती है।
उन्होंने कहा चार वर्ष पहले रिकी पों¨टग दूसरे टेस्ट से पहले अपने अहम तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को खो दिए थे। पोंटिंग ने उस टेस्ट में टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और इंग्लैंड उस टेस्ट को जीतने में सफल रहा था। अब इस बार यही स्थिति एंड्रयू स्ट्रास के साथ भी होती दिख रही है। उन्होंने कहा हालांकि स्ट्रास ने पिछले दो टेस्टों में शानदार कप्तानी का नमूना पेश किया है। उन्होंने काíडफ में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन अच्छी रणनीति अपनाई।
लार्डस में भी स्ट्रास नेअच्छी कप्तानी की लेकिन इस मैच में तो आलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटाफ ने तो कमाल ही कर दिया। चैपल ने कहा इसके अलावा स्ट्रास द्वारा अपनी टीम का चयन भी उन्हें मजबूत बनाता है। अपनी पसंद की टीम होने के कारण उनका उस हपर नियंत्नण होता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस सीरीज में अभी इंग्लैंड की गेंदबाजी हावी दिख रही तो आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी।
उन्होंने कहा स्ट्रास को अपनी बेहतर कप्तानी से अपने गेंदबाजों को सही तरीके से इस्तेमाल करके विपक्षी टीम पर और ज्यादा दबाव बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लेकिन इसके साथ ही स्ट्रास के साथ समस्या ये है कि फ्लिंटाफ और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के होने के बावजूद कभी कभी उन्हें आस्ट्रेलिया की जमी जमाई जोड़ी को तोड़ने में मुश्किलें आ रही है। ऐसे में आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को फायदा उठाने की जरूरत है।
पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा अगर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पों¨टग, माइकल क्लार्क और ब्रैड हैडिन अपनी क्षमता के अनुसार खेले तो मेहमान टीम के मौके बढ़ सकते हैं। इसके अलावा ६५ वर्षीय चैपल का यह भी मानना है कि इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज केविन पीटरसन के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण इंग्लैंड टीम को गहरा झटका लगा है।
ऐसे में स्ट्रास तीसरे नंबर की पोजीशन को लेकर चिंतित होंगे। उन्होंने कहा पीटरसन के नहीं होने के कारण स्ट्रास के लिए मुश्किल तो जरूर होगी। वनडे में तो रवि बोपारा तीसरे नंबर पर ठीक हो सकते हैं लेकिन टेस्ट में वह तीसरे नंबर पर खेलने की क्षमता नहीं रखते हैं।
इयान बेल जरूर इस तीसरे नंबर पर फिट बैठते हैं। चैपल ने कहा उधर पोंटिंग के लिए ¨चता की बात तेज गेंदबाज मिशेल जानसन और ओपनर फिल ह्यूज का आउट आफ फार्म होना है। ऐसे में पों¨टग भी तीसरे टेस्ट से पहले अपने इन खिलाड़ियों के फिट होने की कामना कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन एक बात तो तय है कि पीटरसन के नहीं होने का फायदा आस्ट्रेलिया को मिलेगा।
उन्होंने कहा पीटरसन की चोट के कारण तराजू पलड़ा अभी आस्ट्रेलिया की तरफ झुका हुआ दिखाई दे रहा है। भले ही इंग्लैंड सीरीज में १-क् की बढ़त बना चुका हो लेकिन अब उसके पास पीटरसन जैसा खिलाड़ी नहीं है और यही आस्ट्रेलिया के लिए फायदे की बात है।