निचले इलाकों में भरा पानी
रोहित श्रीवास Wednesday, July 29, 2009 19:24 [IST]  

यूं तो इंदौर शहर में कई समस्याएं हैं जिनपर ध्यान दिया जाना चाहिए लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए गंदगी व नालों की सफाई न होना सबसे परेशानी है। पिछले दिनों शहर में हुई मूसलाधार बारिश से जहां निचले इलाकों में पानी भर गया वहीं शहर के बीचों बीच भी नालों के उफान से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सरवटे, रीगल स्कवायर, पलासिया, अन्नपूर्णा, विजयनगर स्क्वायर आदि स्थानों पर तो सड़कें इतनी लबालब हों जाती हैं कि दुपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल होता है। पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने, सड़क किनारे अत्यधिक गंदगी होने और नालों की सफाई न होने के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है।

सरकार को इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। इससे न सिर्फ बीमारियां फैलती हैं बल्कि शहर के सौंदर्यकरण को भी नुकसान पहुंचता है। मैं चाहता हूं कि स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान दे ताकि लोगों को जल्द से जल्द इस समस्या से निजात मिल सके।

रोहित श्रीवास, इंदौर



Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: