राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में सुव्यवस्थित यातायात के लिए अभी तक कोई ट्रैफिक प्लान ही नहीं बन पाया है। शहर में वाहनों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, जबकि हालात ये हैं कि अब तक शहर के केवल एक चौराहे पर ही ट्रैफिक सिग्नल लगाया हुआ है।
इस मामले में कुछ वर्ष पहले हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर हुई थी और हाईकोर्ट ने प्रशासन को ट्रैफिक प्लान बनाने और इसे सुचारू रूप से लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इन निर्देशों का कोई पालन नहीं हुई है।
धवल गहलोत, जोधपुर