चंडीगढ़. चंडीगढ़ में भी अब रैगिंग की घटनाएं जोड़ पकड़ने लगी है। अच्छी पढ़ाई के लिए यहां देश भर से छात्र-छात्राएं आते हैं और शहर की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देते हैं। लोग अपने घर में छात्रों को पेईंग गेस्ट के रूप में रखकर मोटी रकम कमा रहे हैं, लेकिन बढ़ती रैगिंग की खबरों से इनमें भी चिंता फैल गई है।
इससे शहर की बदनामी हो रही है। चंडीगढ़ की छवी एक शांत वातावरण और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले शहर के रूप में रही है, परंतु रैगिंग जैसी वारदातों से यह धुमील होगी और अंतत: इसका नुकसान चंडीगढ़ वासियों को ही होगा।
राम कुमार, चंडीगढ़