जयपुर. गुलाबों की नगरी कहा जाने वाला खूबसूरत जयपुर शहर आज भी पूरी तरह से स्वच्छ नहीं हो सका है। जयपुर के पॉश इलाके में मालवीय नगर सेक्टर 13 में रविवार को सप्लाई में गंदा पानी आया। जलदाय अधिकारियों ने सूचना मिलने पर पाइपलाइन बदलने का काम शुरू कर दिया तथा टैंकरों से पानी की सप्लाई कराई।
सेक्टर 13 के करीब बीस घरों के लोगों ने दो दिन पहले जलदाय विभाग को घरों में दूषित पानी की सप्लाई होने की शिकायत की। विभाग ने कुछ घरों के सामने पुरानी पाइपलाइन को बदलने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार गंदा पानी आने की शिकायत जलदाय विभाग में भी की गई जिसके बाद पाइपलाइन बदल दी गई और वाशआउट शुरु कर दिया गया लेकिन कोई ठोस उपाय नहीं किया गया।
इसके बाद भी गंदा पानी आने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, एक बार फिर शिकायत की गई तो टैंकरों से पानी की सप्लाई शुरु हो गई। लेकिन गंदे पानी के लिए समुचित व्यवस्था आज भी नहीं हो पा रही है। प्रशासन को गंदे पानी की सप्लाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
- दयाल सिंह, रजनी देवी (जयपुर, मालवीय नगर)