टाटा पावर को 377 करोड़ रुपये का मुनाफा
agency Monday, August 03, 2009 13:42 [IST]  

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने शुक्रवार को 30 जून 2009 को समाप्त हुए तिमाही के नतीजे घोषित किए। आलोच्य अवधि में कंपनी को 377.08 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो कि गत कारोबारी साल के पहली तिमाही में अर्जित 190.55 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 98 फीसद ज्यादा है। कंपनी को मौजूदा कारोबारी साल के पहली तिमाही में 2015.62 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई, जबकि टाटा पावर ने पिछले कारोबारी साल के पहली तिमाही में 2026.13 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का उत्पादन 3935 एमयू से 8 प्रतिशत बढ़कर 4260 एमयू हो गया। टाटा पावर ने 30 जून 2009 को समाप्त हुए तिमाही के दौरान 4,180 एमयू ऊर्जा की बिक्री की। उत्पादन के आधार पर, कंपनी के ट्रॉम्बे थर्मल पावर स्टेशन ने अप्रैल-जून 2009 तिमाही के दौरान 2778 एमयू ऊर्जा का उत्पादन किया, वहीं एक साल पहले के समान तिमाही के दौरान ट्रॉम्बे पावर स्टेशन ने 2669 एमयू ऊर्जा का उत्पादन किया था।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: