एमटीएनएल को पहली तिमाही में 47 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
agency Monday, August 03, 2009 16:24 [IST]  

देश की सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) को मौजूदा वित्त वर्ष के पहली तिमाही में 46.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं कंपनी ने गत वित्त वर्ष के पहली तिमाही में 112.53 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। आलोच्य अवधि में कंपनी को 1085.36 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है, जो कि पिछले कारोबारी साल में अर्जित 1275.57 करोड़ रुपये की आमदनी की तुलना में कम है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: