टाटा मोटर्स की बिक्री जुलाई महीने में 18 प्रतिशत बढ़ी
agency Tuesday, August 04, 2009 13:38 [IST]  

देश की सबसे बड़ी वाहन उत्पादन करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स ने मौजूदा कारोबारी साल के जुलाई महीने में वाहनों की बिक्री में 17.98 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की, जो 48054 इकाई रह गई है। वहीं कंपनी ने पिछले साल के समान अवधि में 40729 इकाई वाहन बेचे थे। आलोच्य अवधि में कंपनी ने घरेलू बाजार 17191 कारें बेचने में सफल रही, जो कि जुलाई 2008 में बेची गई 14652 कारों की तुलना में 17 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने घरेलू बाजार में जुलाई महीने में अपने व्यावसायिक सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में 26.93 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की, जो 22381 इकाई हो गया। कंपनी पिछले महीने कंपनी की ओर से 2475 नैनो की भी आपूर्ति की गई।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: