कमीने का अंत बदला
Bhaskar.com Wednesday, August 05, 2009 16:58 [IST]  

फिल्म के प्रदर्शन को महज कुछ हफ्ते ही बचे हैं, लेकिन ‘कमीने’ के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने इसका क्लाइमैक्स बदल दिया है। उन्होंने एक नया गाना शूट किया है, जो अब फिल्म के अंत में दिखाया जाएगा। पहले इस गाने के स्थान पर पाश्र्व संगीत के इस्तेमाल की योजना थी।



फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक विशाल हमेशा इसी सोच में डूबे रहते हैं कि वह अपनी फिल्म को और बेहतर कैसे बनाएं। ऐसे में फिल्म के अंत में बदलाव करके उन्हें इसे रोचक बनाने का विचार सूझा। इस दृश्य में जुड़वां भाइयों (शाहिद कपूर की दोहरी भूमिका) को मिलते दिखाया जाएगा।



इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे वह अपनी समस्याओं से निजात पाते हैं। इस दृश्य में किसी संवाद के इस्तेमाल की योजना नहीं थी। इसके लिए खासतौर पर पाश्र्व संगीत तैयार किया गया था, जिसे प्रयोग करने का इरादा अब विशाल ने छोड़ दिया है।



एक अन्य सूत्र के मुताबिक अब पाश्र्व संगीत के स्थान पर ‘रास्ता है जो जिंदगी का फंदा है को काटना नहीं..’ बोल वाले गीत को इस्तेमाल में लाया जाएगा। इस गीत को कई गायकों ने अपनी आवाज दी है। इस गीत के संदर्भ में एक रोचक बात यह है कि यह फिल्म के इस दृश्य के लिए बिल्कुल मुफीद भी है। इस नए अंत के साथ फिल्म सेंसर बोर्ड को दिखा भी दी गई है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: