बदहाल भवन, समस्या सुने कौन
bhaskar.com Friday, August 07, 2009 14:17 [IST]  

कॄप्या निम्न बिन्दुओ की ओर ध्यानाकर्षित कर समाचार पत्र के माध्यम से म॰प्र॰ हाउसिन्ग बोर्ड भोपाल को जाग्रत करने का कष्ट् करे।



1. दिनॉक 06.09.06 को हुई अत्यधिक वर्षा से कोटरा स्थित EWS-14 भवनो मे से 19 भवन क्षतिग्रत हो गये थे जिनके पुनर्निर्माण हेतु म॰प्र॰ हाउसिन्ग बोर्ड भोपाल एवम हितग्राहियो के मध्य 18 महीने के भीतर बिना लाभ हानि के वास्तविक लागत मे भवन उपलब्ध कराने का अनुबन्ध किया गया था।



2. अब जबकि 18 महीने की बजाय लगभग 3 वर्षो मे भवनो का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और हमारे द्वारा मण्डल की समस्त शर्ते पूर्ण कर ली गई है। मण्डल द्वारा अन्तिम किश्त के अलावा पूर्ण राशि रूपये 2.43 लाख लेने के बावजूद भवनो का आधिपत्य देने मे लेट लतीफी के साथ टाला मटोली की जा रही है। फलस्वरूप हम लोग पूर्ण राशि के भुगतान के बावजूद किराये के मकान मे रहने के लिए विवश है।





अतः महोदय से विशेष निवेदन है कि उपर्युक्त समस्या को गम्भीरता से लेते समाचार पत्र के माध्यम से म॰प्र॰ हाउसिन्ग बोर्ड भोपालएवम सम्बन्धित विभाग को जाग्रत कर सहयोग प्रदान करने का कष्ट् करे।





भवदीय
अध्यक्ष
कोटरा सुल्तानाबाद रहवासी १२९ भवन कल्याण समिति

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: